Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 105
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू... खेत में मृत मिलीं 100 मुर्गियां, अब 25,000 से ज्यादा पक्षियों को मारने की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू... खेत में मृत मिलीं 100 मुर्गियां, अब 25,000 से ज्यादा पक्षियों को मारने की तैयारी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे में 100 मुर्गियों की अचानक मौत ने जिला प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत से जिले में फिर से बर्ल्ड फ्लू की आशंका गहराने लगी है। ऐसे में यहां 25 हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारने के आदेश दिए गए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ठाणे की शाहपुर तहसील के वेहलोली गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में 100 मुर्गियों की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने मृत मुर्गियों के सैंपल पुणे स्थित लैब में भेजे हैं। ठाणे के जिला कलेक्टर राजेश जे नार्वेकर ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण की आशंका को देखते हुए पोल्ट्री फार्म से एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले 25 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन