Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हैकिंग : संसद टीवी के यूट्यूब चैनल नाम हुआ एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हैकिंग : संसद टीवी के यूट्यूब चैनल नाम हुआ एथेरियम क्रिप्टोकरेंसी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूट्यूब पर संसद टीवी के खाते को कथित तौर पर यूट्यूब के सामुदायिक दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने के चलते बंद कर दिया गया है। यूट्यूब के इस चैनल पर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि खाते को हैक कर उसका नाम बदलकर एथेरियम रख दिया गया था, जो एक क्रिप्टो मुद्रा है। इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि गूगल के सामने इस मुद्दे को उठाया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि हैकिंग जैसा कुछ हुआ है। उन्होंने कहा कि गूगल से शिकायत की गई है और वे उसे देख रहे हैं। संसद टीवी के यूट्यूब खाते के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किये जा रहे हैं जिस पर लिखा कि इस खाते को यूट्यूब के सामुदायिक दिशा निदेर्शों के उल्लंघन के चलते बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,540