एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात में भावनगर जिले के सिहोर क्षेत्र में एक फैक्ट्री में पाइप फट जाने से नौ श्रमिक झुलस गए। पुलिस ने बताया कि सिहोर-धांधणी रोड़ पर जीआईडीसी-4 स्थित अरिहंत स्टील नामकी फैक्ट्री में बीती मध्यरात्रि अचानक गर्म पाइप के फट जाने से वहां काम कर रहे नौ श्रमिक झुलस गए। सभी को सर टी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।