Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

देश में अबतक 172.25 करोड़ से अधिक लोगों को लग गयी वैक्सीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
देश में अबतक 172.25 करोड़ से अधिक लोगों को लग गयी वैक्सीन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में दी गईं कोविड-19 रोधी टीके की कुल खुराक शनिवार को 172.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर गईं। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को शाम सात बजे तक 44 लाख से अधिक खुराक दी गईं और दैनिक टीकाकरण की संख्या देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ बढ़ने की उम्मीद है। इसने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष तथा इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.72 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं। महामारी के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था।
विज्ञापन