Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पंचतत्व में विलीन हुईं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, भाई ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंचतत्व में विलीन हुईं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, भाई ने नम आंखों से दी मुखाग्नि
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। महान गायिका लता मंगेशकर ने दुनिया से रुखसत हो चुकी हैं। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। मुंबई के शिवाजी पार्क में लता जी को उनके भाई ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस दौरान राजनीति, खेल, मनोरंजन जगत सहित कई क्षेत्र के लोग लता जी की इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए। स्वर कोकिला लता मंगेशकर रविवार की अपनी अंतिम यात्रा पर रवाना हो गईं। मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान उनकी बहनें उषा, आशा, मीना मौजूद थीं। अनंत विलीन हुईं स्वर कोकिला देशभर के लोगों की आंखे नम कर भारत रत्न लता मंगेशकर हमेशा के लिए अनंत में विलीन हो गईं हैं। लता जी के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने उन्हें मुखाग्नि दी। पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर : पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर, मुंबई के शिवाजी पार्क में लता जी को उनके भाई ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,591