Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

दीदी की अनूठी श्रद्धांजलि : 7 फरवरी को बंगाल में आधे दिन की छुट्टी...15 दिनों तक बजेंगे लता के गाने

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दीदी की अनूठी श्रद्धांजलि : 7 फरवरी को बंगाल में आधे दिन की छुट्टी...15 दिनों तक बजेंगे लता के गाने
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज पूरा देश रो रहा है क्योंकि आज हमने देश की जानी मानी दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को खो दिया। रविवार की सुबह उनके निधन सुन लोगों को बड़ा झटका लगा और सोशल मीडिया पर भी आंसुओं का सैलाब उमड़ आया। केंद्र सरकार ने सिंगर के सम्मान में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। देश की कई राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्य में राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दीदी को अलग तरीके से श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने स्वर कोकिला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने राज्य में अगले 15 दिनों तक लता मंगेशकर के गाने बजाने की घोषणा की है। ममता बनर्जी ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा, पश्चिम बंगाल में अगले 15 दिनों तक सार्वजनिक जगहों, सरकारी इमारतों और ट्रैफिक सिग्नल्स पर लता मंगेशकर के गाने बजाए जाएंगे। इसके अलावा लता दीदी के सम्मान में सोमवार को पश्चिम बंगाल में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा भी की गई है। ममता ने कहा कि वह मंगेशकर की आवाज से मंत्रमुग्ध थीं। उन्होंने इस बात का आभार व्यक्त किया कि मंगेशकर ने बंगाल और पूर्वी भारत के कलाकारों को स्नेह दिया। ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं देश की महान शख्सियत भारत रत्न लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके परिवार और दुनियाभर में उनके अरबों प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। वह सचमुच भारत की सुर कोकिला थीं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, दुनियाभर में उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों की तरह, मैं भी उनकी आवाज और प्रस्तुतिकरण से मंत्रमुग्ध थी और मैं आभारी महसूस करती हूं कि उन्होंने बंगाल और पूर्वी भारत के कलाकारों को स्नेह दिया और संगीत की अपनी शानदार दुनिया के लिए अभिन्न माना।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,203