Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पीएम मोदी ने दी विश्व विजेता "छोरों" को बधाई, बोले- भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम मोदी ने दी विश्व विजेता "छोरों" को बधाई, बोले- भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने पांचवीं बार यह टूर्नामेंट जीता है। यश धुल की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। भारत की इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस जीत से यह साबित होता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। भारत ने पहली बार साल 2000 में यह टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद 2008, 2012, 2018 और अब 2022 में भी टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप की विजेता बनी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अंडर-19 टीम को बधाई देते हुए कहा उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर उनका शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और सक्षम हाथों में है। भारतीय टीम के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड : भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में पहुंची थी। अंडर-19 में कोई भी टीम इतनी बार विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। वहीं, यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड लगातार चौथा फाइनल मैच भी था। भारतीय टीम के नाम सबसे ज्यादा पांच विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड भी है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार यह खिताब जीता है। भारतीय टीम इस साल विश्व कप में शानदार फॉर्म में थी। टीम ने टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से लेकर अब तक अपने सभी मैच जीते। भारत ने खेला रिकॉर्ड आठवां फाइनल : भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया और पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2008, 2012 और 2018 में विश्व कप जीत चुकी है। वहीं, 2006, 2016 और 2020 में भारतीय टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,890