Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बीएसएफ जवानों ने किये तीन घुसपैठिए ढेर, 36 किलो ड्रग्स बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीएसएफ जवानों ने किये तीन घुसपैठिए ढेर, 36 किलो ड्रग्स बरामद
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है। जवानों ने उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ (ड्रग्स) भी बरामद किया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में तीन घुसपैठिए जवानों की नजरों से बचकर इधर आ रहे थे। जवानों की उन पर नजर पड़ी तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन घुसपैठिए नहीं रुके और आगे बढ़ते गए। जिसके बाद जवानों ने उन पर फायरिंग की और तीनों घुसपैठियों को मार गिराया। तलाशी लेने पर उनके पास से 36 किलोग्राम ड्रग्स मिला है। आगे की जांच की जा रही है। 36 पैकेट हेरोइन बरामद : बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एसपीएस संधू ने बताया कि जवानों ने तड़के करीब ढाई बजे तस्करों की गतिविधियों को देखा। जिसके बाद गोलीबारी में घुसपैठिए मारे गए। घटनास्थल से 36 पैकेट ड्रग्स बरामद किया गया है, जिनमें हेरोइन होने का संदेह था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,308