Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। भारत रत्न लता मंगेशकर की आवाज भगवान की देन है। इसलिए उन्हें गाने में कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती हैं। इतना ही नहीं उनका मानना है कि एक सिंगर को मनपसंद भोजन खाना चाहिए। लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में मुस्कुराते हुए कहा था, मैं भी दूसरे गायकों की तरह हर दिन रियाज करती हूं, लेकिन जब बात मनपसंद खाने की आती है, तो वो खुद पर कंट्रोल नहीं कर पती हैं। लता मंगेशकर ने अपने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा था कि 75 फीसदी मूल प्रतिभा होती है, बाकी आपकी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण है। लता मंगेशकर की हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया गया है। उनका ट्रीटमेंट कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा, लता मंगेशकर आईसीयू वार्ड में हैं। वह अग्रेसिव थैरेपी में हैं और इस प्रोसेस को अच्छी तरह से सहन कर रही हैं।
विज्ञापन