Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में TRF के 2 आतंकी ढेर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में TRF के 2 आतंकी ढेर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए हैं। आईजीपी कश्मीर ने अनुसार मारे गए आतंकियों का संबंध कश्मीर के आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) से है। इस ग्रुप को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सपोर्ट है। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि, मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम है। वह कुछ समय पहले अनंतनाग में हुई हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या में शामिल था। दरअसल, पिछले शनिवार को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा में हेड कॉन्स्टेबल अली मोहम्मद की उनके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकियों के पास से 2 पिस्तौल सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं। इससे पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां के नदीगाम इलाके में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को जवानों ने मार गिराया था। गौरतलब है कि हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर और एक पाकिस्तानी आतंकवादी सहित पांच आतंकवादियों को मार गिराया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,869