Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

यदि 5% से कम है पॉजिटिविटी रेट, तभी खोलें स्कूल : केंद्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यदि 5% से कम है पॉजिटिविटी रेट, तभी खोलें स्कूल : केंद्र
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां राज्य सरकारों ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया था वहीं अब केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि जिन जिलों में कोविड संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से कम है वे स्कूल दोबारा खोल सकते है। दरअसल, नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा कि देश में महामारी की स्थित में सुधार हुआ है और कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल पुन: खोलने की दिशा में सरकार का विश्वास और मजबूत हुआ है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि 11 राज्यों में स्कूल पूरी तरह खुले हैं जबकि 16 राज्यों में ज्यादातर उच्चतर कक्षाओं में लिए स्कूल पुन: खोले गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि टीकाकरण के ह्यव्यापकह्ण अभियान के बाद मंत्रालय ने स्कूल पुन: खोलने के लिए दिसंबर में संशोधित दिशा निर्देश जारी किये थे। अधिकारियों ने कहा कि 9 राज्यों में स्कूल पूरी तरह बंद हैं और सभी राज्यों में कम से कम 95 प्रतिशत शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने टीका लगवाया है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में 100 प्रतिशत टीकाकरण पूरा कर लिया गया है। वी के पॉल ने कहा कि महामारी की स्थिति में सुधार हुआ है। ऐसे 268 जिले हैं जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से कम है। स्पष्ट रूप से, यह जिले गैर-कोविड देखभाल की ओर कदम बढ़ा सकते हैं और और अन्य आर्थिक गतिविधियों तथा स्कूलों को पुन: खोलने पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,841