एबीएन सेंट्रल डेस्क। बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो कोरोना वैक्सीन लगवाए हुए ग्राहकों को एक स्पेशल डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को ये डिस्काउंट फ्लाइट टिकट के बेस फेयर पर मिलेगा। एयरलाइन कंपनी ने "वैक्सी फेयर" स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत अगर किसी ने अपना टीकाकरण करवा लिया है तो इसे हर रूट पर किराए में 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
जानें कंपनी ने क्या कहा? - इंडिगो की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक Vaxi Fare का लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा जो कम से कम वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। यात्रियों को चेक-इन करने के दौरान कोविड 19 का टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाना होगा। यात्री आरोग्य सेतु ऐप की मदद से भी अपने वैक्सीनेशन के स्टेटस को दिखा सकते हैं। ऑफर तभी मान्य होगा जब यात्री इंडिगो की वेबसाइट पर टिकट बुक करेगा।
ये हैं शर्तें : यात्रियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आपका COVID-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र ले जाना आवश्यक है। या फिर एयरपोर्ट के चेक-इन काउंटर / बोर्डिंग गेट पर आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप पर वक्सीनेशन प्रूव दिखाना पड़ेगा। ऐसा न करने पर बोर्डिंग से इनकार किया जा सकता है। बता दें कि बुकिंग की तारीख से 15 दिनों से अधिक की ट्रेवल डेट के लिए यह छूट लागू है।