एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में चुनावी माहौल के बीच आज सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। कोरोना महामारी संकट के बीच पेश किए जाने वाले बजट में सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं क्या होंगी और नौकरीपेशा व आमलोगों के लिये इसमें क्या खास होगा, इस पर सभी की निगाहें होंगी। इस बजट में मध्यम वर्ग को भी राहत की उम्मीद है। इनकम टैक्स की सीमा में छूट की भी उम्मीद जताई जा रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर में अब वह राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी।
यह दूसरी बार जब पेपरलेस बजट पेश होने जा रहा : यह दूसरा मौका होगा जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिना कागज के संसद में बजट पढ़ेंगी। इससे पहले साल 2021 में भी पेपरलेस बजट पेश हुआ था।
वित्त मंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा : संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। निर्मला सीतारमण का यह चौथा भाषण है।
केंद्रीय वित्त मंत्री समावेशी बजट पेश करेंगी : वित्त राज्य मंत्री - वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप समावेशी बजट पेश करेंगी। इससे सभी को लाभ होगा। आज के बजट से सभी क्षेत्रों (किसानों सहित) को उम्मीदें रखनी चाहिए।