Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

गुजरात : अस्पताल के नजदीक बिल्डिंग के लैब में लगी आग, 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुजरात : अस्पताल के नजदीक बिल्डिंग के लैब में लगी आग, 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात के जूनागढ़ शहर में एक निजी अस्पताल के पास एक लैब में सोमवार को आग लगने से तीन मरीज और दो अन्य लोग धुएं की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इन पांच लोगों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, 10 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बी-संभाग थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के सरदार बाग इलाके में तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित चिकित्सीय प्रयोगशाला में सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लगी। प्रयोगशाला से निकला धुआं तेजी से उसी मंजिल पर स्थित कनेरिया अस्पताल में फैल गया। अधिकारी ने कहा, तीन मरीज और उनके दो तीमारदार को धुएं की चपेट में आने से परेशानी होने लगी। उन्होंने बताया कि उन्हें इलाज के लिए एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 अन्य मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एसआरएल डायग्नोस्टिक्स प्रयोगशाला में एक इन्वर्टर में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। उन्होंने कहा कि दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने में आधे घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,322