भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है। पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए बुधवार को कोरोना के सवा लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1 लाख 26 हजार 315 केस सामने आए हैं। इस दौरान 685 लोगों की मौत हुई । बुधवार को जो आंकड़े आए हैं वह अब तक के सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख नए मामले आए थे।
24 घंटे का कोरोना वायरस अपडेट
देश में कुल कोरोना केस- एक करोड़ 29 लाख 28 हजार 574
कुल मौत- एक लाख 66 हजार 862
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 18 लाख 51 हजार 393
कुल एक्टिव केस- 9 लाख 10 हजार 319
कुल टीकाकरण- 9 करोड़ 01 लाख 98 हजार 673 को वैक्सीन दी गई
पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे : देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। कोरोना की समीक्षा के बाद पीएम मोदी कुछ बड़ा एलान भी कर सकते हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने बताया कि अगले 4 से 5 हफ्ते कोरोना को लेकर काफी चुनौती है। ऐसे में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए आप सभी से सहयोग की जरूरत है।