झारखंड
झारखंड बंद : नक्सलियों ने गिरिडीह में रेल पटरी उड़ाई
ABN Bureau
•
27 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, गिरिडीह। बंद की घोषणा के पहले घंटे में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने नई दिल्ली से गया-धनबाद होकर हावड़ा जाने वाले रेलखंड को निशाना बनाया है। इस रेलखंड में झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत सरिया पुलिस स्टेशन क्षेत्र के चिचाकी और चौधरीबांध के बीच में अप और डाऊन ट्रैक पर विस्फोट किया है। विस्फोट से पटरी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। बताया जाता है कि रात लगभग 12:15 बजे नक्सलियों का दस्ता इस क्षेत्र में पहुंचा और विस्फोट किया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को पोल संख्या 334/13 व 14 के बीच अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना के बाद गिरिडीह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। दूसरी तरफ इस घटना के बाद से गंगा दामोदर, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर ही रोक दिया गया, जबकि स्थिति को सामान्य करने का प्रयास फौरी तौर पर शुरू कर दिया गया। वहीं आस पास के इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ सर्च अभियान भी चला रही है। सुबह में ट्रैक को फिट घोषित किया गया। जिसके कारण पूर्व में घोषित निम्नलिखित गाड़ियों के परिचालन में बदलाव को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन