Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

73वां गणतंत्र दिवस : भारतीय वायु सेना ने दुनिया को दिखाई ताकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
73वां गणतंत्र दिवस : भारतीय वायु सेना ने दुनिया को दिखाई ताकत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत आज 26 जनवरी के मौके पर अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर हर साल होने वाली 26 जनवरी की परेड इस बार बेहद खास दिखाई दी। इस समारोह में पहली बार नारी शक्ति के साथ बेटी-बचाओं और बेटी पढ़ाओं की झलक देखने को मिली। वहीं भारत की तीनों सेनाओं में शानदार अपनी शक्ति का प्रदर्शन दिखाया।इस बीच वायुसेना, थल सेना और नौसेना के 75 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर ने फ्लाईपास्ट किया। जिसकी ताकत पूरे हिंदुस्तान ने देखी। खास बात यह है कि गणतंत्र दिवस के साथ-साथ देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को लेकर आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना के 75 विमानों ने आकाश में अगल-अलग अंदाज में उड़ान भरी। इस स्पेशल सेलिब्रेशन के लिए अगल-अलग फॉर्मेशन में स्पेशल फ्लाईपास्ट का आयोजन किया गया। इन फॉर्मेशन के जरिए 1971 के युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन