पीएम, रक्षा मंत्री और राष्ट्रपति समेत सभी नेताओं ने देशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
ABN Bureau• 26 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद! देश बुधवार को 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में राजपथ पर आयोजित किया जा रहा है।