Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए बोले पीएम- समाज में उनके योगदानों पर गर्व

पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए बोले पीएम- समाज में उनके योगदानों पर गर्व
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पूरा देश उनकी उपलव्धियों से प्रफुल्लित है और समाज में उनके योगदानों पर सभी को गर्व है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाइयां। पूरा देश उनकी उपलब्धियों से गौरवान्वित है और हम सभी को समाज में उनके योगदानों पर गर्व है। सरकार ने मंगलवार को 128 पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की। इस सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह और हाल ही में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुए भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। किराना घराने की शास्त्रीय गायिका 88 वर्षीय प्रभा अत्रे और हिंदू धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन करने वाले गीता प्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम खेमका को भी दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजे जाने की घोषणा हुई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,092