एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना संकट का दौर लगातार जारी है। इस बीच संक्रमण की रफ्तार भी तेज हो गई है। देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या चार करोड़ को पार कर गई है जो कि चिंताजनक है। वहीं तीसरी लहर में कोरोना मरीजों की संख्या भी 50 लाख को पार कर गई है। बता दें भारत संक्रमितों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में अभी कुल 7.3 करोड़ मामले हैं। पिछले दो सप्ताह में पूरे तेलंगाना में 2.16 लाख से अधिक लोगों को एहतियाती खुराक मिली है। शहर में, यह आंकड़ा 40,000 से अधिक है, जिसमें 23,000 से अधिक को हैदराबाद के सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में खुराक दी जा रही है।