Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कोरोना इफेक्ट : बजट सत्र में राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अलग-अलग समय पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोरोना इफेक्ट : बजट सत्र में  राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अलग-अलग समय पर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण इस बार बजट सत्र के लिए फिर से राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अलग अलग समय में होगी। लोकसभा के आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, बजट सत्र के लिए लोकसभा की कार्यवाही शाम चार बजे से रात नौ बजे तक चलेगी। राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से शुरू होगी। यही नहीं कोविड-19 दिशा निर्देश दो फरवरी से लागू होगा। राष्ट्रपति का अभिभाषण 31 जनवरी को होगा जबकि पहली फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। कुछ दिन पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों सदनों के महासचिवों को कोरोना महामारी के बीच आगामी बजट सत्र के सुरक्षित संचालन के लिए प्रभावी उपाय सुझाने का निर्देश जारी किए थे। लाला लाजपत राय की जयंती पर 28 जनवरी को संसद के केन्द्रीय कक्ष मंए विशेष कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,165