Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

बुजुर्ग ले रहे शाही व्यञ्जनों का आनंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बुजुर्ग ले रहे शाही व्यञ्जनों का आनंद
विज्ञापन
  • बुजुर्ग ले रहे शाही व्यञ्जनों का आनंद

पुणे से उमेश सिंह

एबीएन सेंट्रल डेस्क (पुणे)। दोस्तों संग आज का ब्रेकफास्ट रेस्तरां "पीटर कैफ़े" में। यह शानदार कैफे पुणे की मुख्य सड़क एनडीए रोड पर एक टीले जैसे स्थान पर एकांत में स्थित है। 

सुघड़ पार्किंग व्यस्था से लैस यह रेस्तरां बाइकर्स व बाइकर्स ग्रुपों की जान है। वैसे तो मेरे पहुँचने से पूर्व कई बाइकर्स यहाँ पहले से मौज़ूद थे पर इत्तेफाकन मेरे संग जो एक बाइक राइडर पहुंचे उनकी धमाकेदार इट्री ने मेरा ध्यान खींचा। उनकी बाइक देखने योग्य थी। 

मैंने भी अपने स्वभाव के मुताबिक उनसे परिचय की, हाथ मिलायी, सेलफी ली व उनकी बीएमडबल्यू बाइक के बारे में पूछा। उन्होंने अपने हाथों के दास्तानें खोले व पेट्रोल फ़्यूल टैंक के उपर लगे बॉक्स से सिगरेट-माचिस निकाली व अपनी सिगरेट सुलगाई। फिर एक बड़ी कश लगाते हुए बताया, मेरी 13 सीसी की यह बीएमडब्ल्यू बाइक 38 लाख रुपये की है। 

मैंने इसे जर्मनी से मंगाया है। यह सड़क पर जहाज़ जैसी चलती है और अभी मैं गोवा से आ रहा हूँ। मेरा नाम धवल टोके है, मैं बाइक का बेहद शौकीन आदमी हूँ और इस बाइक से पहले हमारे पास रॉयल एनफील्ड की एक सुपर मॉडल थी। फिर उन्होंने मुझसे पूछा, आप कहाँ से हो। 

मैंने कहा, मैं रांची झारखंड से हूँ और मेरा नाम उमेश सिंह है। पत्रकार हूँ। तब उन्होंने तपाक से कहा, अच्छा आप धोनी के गाँव से हैं।   मैंने उनकी स्वीकृति में अपना सिर हिलाया और हम दोनों हँस पड़े। फिर हमने नाश्ते के लिए पीटर कैफे के अंदर चले गए।

विज्ञापन