Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • कल संविधान दिवस पर रायपुर के गांधी मैदान में कांग्रेस के संविधान बचाओ मार्च में होंगे शामिल, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित 
  • संविधान बचेगा तो देश बचेगा : सांसद सुखदेव भगत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य, एआईसीसी प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए। 

कल 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रायपुर के गांधी मैदान में संविधान बचाओ मार्च का आयोजन किया जा रहा है। सांसद श्री भगत इस मार्च में मुख्य रूप से भाग लेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी सांसद के निजी सहायक आलोक कुमार साहू ने दी। 

सांसद के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संविधान बचाओ मार्च ऐतिहासिक होगा। छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होने से पहले सांसद श्री भगत ने कहा कि संविधान बचेगा तो देश बचेगा। संविधान बचेगा तो आदिवासी- दलित- पिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सबका हक बचेगा। 

आज संविधान पर खतरा है। संविधान को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। वोट चोरी हो रही है, पेसा कानून को कमजोर किया जा रहा है, बिना ग्राम सभा के आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है, तारा जैसे कोल ब्लॉक में बिना अनुमति के खनन किया जा रहा है। यह सब संविधान के खिलाफ है। 

राहुल गांधी जी ने कहा है कि संविधान हमारी आत्मा है, संविधान हमारी रक्षा कवच है। हम संविधान को मिटने नहीं देंगे। सांसद के आने की खबर से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायकों और हजारों कार्यकतार्ओं उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन