Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

दिव्य धर्म यज्ञ दिवस पर सतलोक आश्रम बैतूल में चल रहा भव्य समागम व नि:शुल्क भंडारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दिव्य धर्म यज्ञ दिवस पर सतलोक आश्रम बैतूल में चल रहा भव्य समागम व नि:शुल्क भंडारा
विज्ञापन

संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में 31 दहेज मुक्त विवाह हुए संपन्न 

मृत देह मेडिकल कॉलेज में सौंपने का हजारों ने लिया संकल्प 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (बैतूल)। आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ यदि बात समाज सुधार की आए तो सबसे पहले संत रामपाल जी महाराज का नाम लिया जाता है। इसी कड़ी में, संत रामपाल जी महाराज की पावन उपस्थिति में चल रहे तीन दिवसीय 513वें दिव्य धर्म यज्ञ भंडारे के दूसरे दिन यानी मंगलवार दिनांक 24 नवंबर 2026 को आध्यात्मिक सत्संग और अखंड पाठ के साथ-साथ समाज सुधार और जनसेवा से जुड़े कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बिना किसी आडंबर के दहेज मुक्त विवाह (रमैणी) और विशाल रक्तदान शिविर प्रमुख रहे। 

जानकारी के मुताबिक, कबीर साहिब जी द्वारा लगभग 500 वर्ष पूर्व काशी शहर में तीन दिवसीय नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें 18 लाख साधु, संत-महात्मा पहुंचे थे। उस दिन के साक्ष्य रूप में हर वर्ष संत रामपाल जी महाराज जी के सान्निध्य में दिव्य धर्म यज्ञ दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है। 

इटारसी रोड पर स्थित सतलोक आश्रम उड़दन में समागम के पहले दिन, संत गरीबदास जी महाराज जी की अमर वाणी के पाठ की शुरुआत के बाद, समागम का दूसरा दिन समाज सेवा के लिए पूर्णत: समर्पित रहा। समाज में फैली दहेज जैसी कुरीति को जड़ से समाप्त करने का संदेश देते हुए सतलोक आश्रम बैतूल में 31 जोड़ों के दहेज मुक्त विवाह रमैणी (गुरुवाणी) द्वारा संपन्न हुए जिसमें पूर्ण परमात्मा व तैंतीस कोटि देवी देवताओं का आव्हान किया गया। इस विवाह की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें न तो किसी प्रकार का लेन-देन हुआ और न ही फिजूलखर्ची या बाहरी आडंबर। संत गरीबदास जी महाराज की अमरवाणी के माध्यम से मात्र 17 मिनट में अत्यंत सादगीपूर्ण तरीके से ये विवाह संपन्न हुए, जो समाज के सामने एक अनूठी मिसाल पेश कर गये।  

इसके साथ ही, मानवता की सेवा के उद्देश्य से आश्रम परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल से आई टीम को बड़ी संख्या अनुयायियों द्वारा स्वेच्छा से 268 यूनिट रक्तदान किया गया, ताकि आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों की जान बचायी जा सके।  

श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, दंत चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। संत रामपाल जी महाराज जी के तत्वज्ञान से प्रेरित, हजारों श्रद्धालुओं ने मृत्यु के बाद भी अपने शरीर को अन्य लोगों की सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया। आश्रम की रिपोर्ट के अनुसार 3275 श्रद्धालुओं ने देहदान का फॉर्म भरा जो भविष्य के डॉक्टर के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित होगा। 

आपको बता दें, मध्यप्रदेश के सतलोक आश्रम उड़दन, बैतूल में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सभी आश्रमों में संत गरीबदास जी महाराज की अमरवाणी का अखंड पाठ अनवरत चल रहा है और लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध देसी घी से निर्मित विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है जिसमें लड्ड, जलेबी, हलवा, सब्जी, पूड़ी, दाल, चावल का प्रसाद चौबीसों घंटे वितरित किया जा रहा है। हजारों सेवादार अनुशासित तरीके से पार्किंग, पेयजल, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं।  

आश्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों ने आश्रम में लगी आध्यात्मिक प्रदर्शनी को देखा व संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा किये जा रहे इन सभी सामाजिक कार्यक्रमों व अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से गरीब और असहाय लोगों की जो अद्वितीय मदद की जा रही है, उसे विश्व कल्याण में एक अहम कदम बताया साथ ही संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान को समझकर 2140 लोगो ने नि:शुल्क नाम दीक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाया। इस विशाल भंडारे समागम का समापन दिनांक 26 नवंबर को भोग की वाणी के साथ होगा।

विज्ञापन