- सांसद सुखदेव भगत का सरगुजा संभाग का 3 दिवसीय तूफानी दौरा संपन्न
- जशपुर से अंबिकापुर तक उमड़ा जनसैलाब, रात 1 बजे तक स्वागत के लिए खड़ी रही जनता
- महंगाई से जनता त्रस्त है, बिजली बिल 5 गुना बढ़ा दिया, महतारी योजना का 1000 रुपया भी जनता को कोई फायदा नहीं दे रहा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ छत्तीसगढ़। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य, एआईसीसी प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत का छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा संभाग का 3 दिवसीय दौरा संपन्न हो गया। सांसद श्री भगत ने 16, 17 और 18 नवंबर को जशपुर, कुनकुरी, कासाबेल, बलरामपुर पत्थलगांव, मैनपाट, उदयपुर, अंबिकापुर, राजपुर सहित अनेक क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया।
जहां-जहां सांसद पहुंचे, वहां-वहां उनका भव्य स्वागतकिया गया। शंख नदी पर, जशपुर में, कुनकुरी में, पत्थलगांव में, मैनपाट में, उदयपुर में, अंबिकापुर में, राजपुर में - हर जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने फूल-माला पहनाकर, आरती उतारकर, नगाड़ा-मांदर की थाप पर उनका स्वागत किया।
वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम के तहत इन सभी स्थानों पर जन चौपाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुई।
रात 1 बजे तक स्वागत के लिए खड़ी रही जनता
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनता का काफी उत्साह था। जनता रात 1 बजे तक स्वागत के लिए खड़ी रहीइससे साफ प्रतीत होता है कि छत्तीसगढ़ की सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है। जनता अब बदलाव चाहती है। जनता अब कांग्रेस की तरफ देख रही है।
मैं दावे के साथ कहता हूं कि 2028 में निश्चित रूप से यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसमें कोई शक नहीं है सांसद श्री भगत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वोट चोरी के माध्यम से जनता का वोट चोरी कर रही है। यह बहुत ही गंभीर मामला है। संविधान में हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सबको एक वोट का अधिकार दिया- चाहे वो गरीब हो, अमीर हो, दलित हो, आदिवासी हो, महिला हो, सबका वोट बराबर है।
लेकिन मोदी सरकार चुनाव आयोग से सांठगांठ कर करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटने का काम किया है। यह संविधान के खिलाफ है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। इसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी जी ने 2 साल पहले वोट चोरी का मामला उठाया था। उस समय लोगों ने मजाक उड़ाया था। लेकिन आज वो बात सच साबित हुई है। आज पूरा देश देख रहा है कि वोट चोरी कैसे हो रही है। कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। हम गांव-गांव जायेंगे, घर-घर जाएंगे, बूथ-बूथ जायेंगे और जनता को बतायेंगे कि आपका वोट ही आपकी ताकत है। आपका वोट चोरी नहीं होने देंगे।
वोट बचाओ, देश बचाओ - यही हमारा नारा है। वोट बचेगा, तो संविधान बचेगा। संविधान बचेगा, तो देश बचेगा। सांसद ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में महंगाई बढ़ी है, उससे जनता त्रस्त है। दाल, चावल, तेल, सब्जी, गैस - सब महंगा हो गया है। गरीब आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। बिजली बिल को 5 गुना बढ़ा दिया गया है। जगह-जगह महतारी योजना के लाभुकों ने बताया कि बढ़ती महंगाई के कारण उन्हें मिल रहा 1000 रुपया का कोई फायदा नहीं हो रहा है। एक तरफ 1000 रुपया देते हैं, दूसरी तरफ बिजली बिल, महंगाई कर के जनता से सरकार उससे ज्यादारुपया लूट ले रही है।
सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास कांग्रेस पार्टी की ही सरकार कर सकती है। कांग्रेस की सरकार में ही किसान को धान का सही दाम मिला, आदिवासी को जल-जंगल-जमीन का अधिकार मिला, नौजवानों को रोजगार मिला, महिलाओं को सम्मान मिला।तीनों दिन के दौरे में सांसद के साथ छत्तीसगढ़ के सब प्रभारी जारिता लैतफलांग, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रतिपक्ष के नेता डॉक्टर महंतचरण दास, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, डॉक्टर प्रेम सिंह टेकाम, शिव कुमार डहरिया, जय सिंह अग्रवाल कई पूर्व मंत्री, पूर्वसांसद पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक कांग्रेस के जिला अध्यक्षगण सहितजिला कांग्रेस कमेटी के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित रही। कार्यकर्ताओं ने ने कहा कि सांसद सुखदेव भगत के दौरे से सरगुजा संभाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा और नया जोश भर गया है।