- कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, AICC प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत का 16 से 18 नवंबर तक 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा
- जशपुर, पत्थलगांव, मैनपाट, सरगुजा, सूरजपुर, अंबिकापुर और बलरामपुर में करेंगे बूथ स्तरीय जन चौपाल
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, CWC स्थायी आमंत्रित सदस्य, AICC प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत 16, 17 और 18 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे उक्त जानकारी सांसद के निजी सहायक (PA) आलोक कुमार साहू ने दिया।
श्री साहू ने बताया कि सांसद श्री भगत जशपुर, पत्थलगांव, मैनपाट, सरगुजा, सूरजपुर, अंबिकापुर और बलरामपुर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रमों में भाग लेंगे, संगठन की बैठक लेंगे, कोयला ब्लॉक से प्रभावित ग्रामीणों से मिलेंगे और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के परिजनों से भी मिलेंगे। छत्तीसगढ़ प्रभारी महोदय का कार्यक्रम इस प्रकार है
प्रथम दिवस - 16 नवंबर 2026 - जशपुर, पत्थलगांव एवं मैनपाट
- प्रातः 09:00 बजे - लोहरदगा से प्रस्थान
- प्रातः 11:00 बजे - छत्तीसगढ़ सीमा पर शंख नदी में भव्य स्वागत
- प्रातः 11:45 बजे - अधोरेश्वर सोगड़ा आश्रम, जशपुर में आगमन
- दोपहर 12:15 बजे -बालाछापर विकासखंड जशपुर के लिए प्रस्थान
- दोपहर 12:45 बजे - बालाछापर आगमन (जशपुर विधानसभा) एवं बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे
- दोपहर 01:15 बजे - बालाछापर से पतराटोली विकासखंड दुलदुला के लिए प्रस्थान
- दोपहर 01:30 बजे - पतराटोली आगमन (कुनकुरी विधानसभा) एवं बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे
- दोपहर 02:00 बजे -कुनकुरी के लिए प्रस्थान
- दोपहर 02:30 बजे -कुनकुरी आगमन एवं भोजन
- अपराह्न 03:15 बजे - कैथोलिक चर्च में बिशप से सौजन्य भेंट
- अपराह्न 04:00 बजे - हनुमान टेकरी मंदिर दर्शन
- सायं 04:15 बजे - कारसाबेल के लिए प्रस्थान
- सायं 04:45 बजे - कारसाबेल आगमन (पत्थलगांव विधानसभा) एवं बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे
- सायं 05:15 बजे - पत्थलगांव के लिए प्रस्थान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष स्व. हरगोविंद अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि एवं परिजनों से भेंट
- सायं 05:45 बजे -पत्थलगांव से कमलेश्वरपुर विकासखंड मैनपाट जिला सरगुजा के लिए प्रस्थान
- सायं 06:45 बजे - कमलेश्वरपुर आगमन एवं रात्रि विश्राम
द्वितीय दिवस - 17 नवंबर 2026
- प्रातः 11:00 बजे - मैनपाट से उदयपुर, सरगुजा के लिए प्रस्थान
- दोपहर 12:00 बजे - उदयपुर आगमन (अंबिकापुर विधानसभा) एवं बूथ स्तरीय जन चौपाल में भाग लेंगे
- दोपहर 02:30 बजे -ग्राम सलही के लिए प्रस्थान
- दोपहर 03:00 बजे- ग्राम सलही में PEKB कोल ब्लॉक, परसा कोल ब्लॉक, केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक एवं तारा कोल ब्लॉक से प्रभावित ग्रामीणों एवं संबंधित हितधारकों के साथ बैठक
- सायं 04:00 बजे - ग्राम कांटारोली (मंड...) (प्रेमनगर विधानसभा) के लिए प्रस्थान
- सायं 04:30 बजे -ग्राम कांटारोली आगमन एवं बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे
- सायं 05:30 बजे - अंबिकापुर के लिए प्रस्थान
- रात्रि 07:00 बजे - अंबिकापुर आगमन एवं रात्रि विश्राम
तृतीय दिवस - 18 नवंबर 2026 -
- प्रातः 11:00 बजे - राजीव भवन अंबिकापुर में जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे (अंबिकापुर, लुण्ड्रा एवं सीतापुर विधानसभा)
- दोपहर 01:00 बजे -राजीव भवन अंबिकापुर में भोजन
- दोपहर 01:30 बजे -राजपुर जिला बलरामपुर के लिए प्रस्थान
- दोपहर 03:00 बजे - राजपुर (रामानुजगंज विधानसभा) आगमन एवं बूथ स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे
- सायं 04:00 बजे - राजपुर से लोहरदगा, झारखंड के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।