Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

ट्रेनों की स्पीड पर कोहरे की ब्रेक : तीन दिनों तक रहेगा कुहासा, बारिश भी संभव

ट्रेनों की स्पीड पर कोहरे की ब्रेक : तीन दिनों तक रहेगा कुहासा, बारिश भी संभव
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम में हुए बदलाव की वजह से पूरा राज्य कोहरे की चादर में लिपटा है। इससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, जिससे ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लग गई है। स्थिति यह है कि कई ट्रेनें घंटों की देरी से रांची स्टेशन पहुंच रही है। झारखंड के कई जिलों में रविवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई है। हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम बदला है, जिससे सुबह में घना कोहरा छाया रहता था। इस घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी से मौसम साफ होने की संभावना है। झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद और जसीडीह जैसे बड़े स्टेशनों से होकर चलने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस घंटों लेट चल रही है। वहीं, दक्षिण भारत जाने वाली कई ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार है। इसके साथ ही रांची से पटना, रांची से हावड़ा और रांची से अन्य जगहों से आने-जाने वाली ट्रेनों घंटों विलंब से चल रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,920