Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

खेल ही जीवन, खेल ही अनुशासन और खेल ही झारखंड का भविष्य : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खेल ही जीवन, खेल ही अनुशासन और खेल ही झारखंड का भविष्य : सुखदेव भगत
विज्ञापन

महुआडांड में चक्रव्यूह-2026 का हुआ भव्य आगाज, सैकड़ों खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से गूंजा मैदान, सांसद सुखदेव भगत ने दिया खेल, शिक्षा और पर्यावरण का ऐतिहासिक संदेश 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के महुआडांड  में गुरुवार को इतिहास रच दिया गया। मिशनरी संस्थाओं के द्वारा आयोजित 55वीं अंतर विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता (चक्रव्यूह) 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह पूरे उत्साह, अनुशासन और उमंग के साथ संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत शामिल हुए। उनके पहुंचने पर उनका पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने आरती उतारी, आदिवासी नृत्य-दल ने नगाड़ा-मांदर की थाप पर स्वागत किया, और बच्चों ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। पूरा महुआडांड सांसद के स्वागत में उमड़ पड़ा। 

उद्घाटन समारोह की शुरुआत अतिथियों के आगमन से हुई। इसके बाद आयोजन समिति द्वारामुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत  विभिन्न अतिथियों एवं सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इसके बाद अतिथियों को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण था- खिलाड़ियों का भव्य मार्च पास्ट। 

अनेक जिलों से आये मिशनरी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अनुशासित तरीके से, कदमताल मिलाते हुए मैदान में प्रवेश किया। हाथ में अपने-अपने स्कूल का झंडा, चेहरे पर आत्मविश्वास और जीत का जज्बा - पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सांसद श्री भगत ने सबसे पहले चक्रव्यूह के संस्थापक पीटर पॉल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, तब मार्च पास्ट की सलामी ली।

इसके बाद उन्होंने ध्वज फहराकर और मशाल प्रज्ज्वलित कर खेल ज्योति की परिक्रमा करायी। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलायी गयी। 
इसके बाद सांसद ने मंच से घोषणा की। अंतर विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता (चक्रव्यूह) 2026 के शुभारंभ की घोषणा करता हूं और कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम का विमोचन किया। इस आयोजन में सबसे आकर्षक केंद्र रहा हजारों बच्चे-बच्चियों का सामूहिक नृत्य। 

मुख्य अतिथि के संबोधन में सांसद श्री भगत ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और ग्रामीणों को संबोधित किया। उनका भाषण बीच-बीच में तालियों की गड़गड़ाहट से रुकता रहा। सांसद ने कहा कि महुआडांड की इस पावन धरती पर आकर मेरा मन बहुत खुश हो गया। आप सब लोगों ने जो पारंपरिक ढंग से मेरा स्वागत किया, इसके लिए मैं आप सबका दिल से आभारी हूं। 

चक्रव्यूह सिर्फ एक खेल का कार्यक्रम नहीं है। चक्रव्यूह एक महाकुंभ है- अनुशासन का, एकता का, साहस का और संस्कार का। पहले लोग कहते थे पढ़ाई ही सब कुछ है, खेल में समय बर्बाद होता है। लेकिन अब समय बदल गया। खेल के माध्यम से भी हम अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। खेल हमें सिखाता है- अनुशासन क्या होता है, टीम भावना क्या होती है, हार को पचाना क्या होता है, जीत को संभालना क्या होता है। 

मैं इस मंच से मिशनरी संस्थाओं को सलाम करता हूं। जहां सरकार नहीं पहुंची, वहां आप पहुंचे। जहां स्कूल नहीं था, वहां आपने स्कूल खोला। जहां बच्चे पढ़ नहीं पाते थे, वहां आपने बच्चों को पढ़ाया। लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी- पूरे झारखंड के जंगल-पहाड़ में आपने शिक्षा की ज्योति जलायी है। यह बहुत बड़ा काम है, यह पुण्य का काम है। 

झारखंड की मिट्टी में ही ताकत है। झारखंड ने देश को महेंद्र सिंह धोनी दिया, दीपिका कुमारी दिया, निक्की प्रधान दिया, सलिमा टेटे दिया। ये सब इसी मिट्टी से आए, इसी महुआडांड जैसे गांवों से आये। तो मैं आज के बच्चों से कहना चाहता हूं- तुम भी कर सकते हो। सांसद ने कहा- माता-पिता से अपील करता हूं- अपने बच्चों को पढ़ाइए भी, खिलाइए भी। 

मोके पर सांसद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। मौके पर फादर दिलीप एक्का,शशि पन्ना, आलोक कुमार साहू, राजेश रुद्रा, शाहिद अहमद बेलू, मोती चौबे, महात्मा उरांव, भोला पंडित, अमित साहू, फादर, सिस्टर दर्जनों कॉलेज के प्रचार सहित काफी संख्या में अतिथिगण उपस्थित थे। आयोजकों ने कहा कि सांसद सुखदेव भगत के आने से खिलाड़ियों का मनोबल कई गुना बढ़ गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशनरी संस्थाओं के सभी फादर, सिस्टर, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन