Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

सोनिया गांधी की पुस्तक बेहद पठनीय, सबको पढ़ना चाहिए : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सोनिया गांधी की पुस्तक बेहद पठनीय, सबको पढ़ना चाहिए : सुखदेव भगत
विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत ने सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को पढ़कर की सराहना

कहा - यह किताब बहुत बढ़िया है, हर भारतीय को पढ़नी चाहिए

यह राजनीतिक किताब नहीं, त्याग, प्रेम, परिवार और भारत के प्रति समर्पण की कहानी है : सांसद सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी जी की नई किताब Belonging: A Journey of Love को पढ़ा और उसकी जमकर सराहना की।

किताब को पढ़ने के बाद सांसद श्री भगत ने कहा कि यह किताब सिर्फ एक किताब नहीं है, यह एक प्रेरणा है, यह एक इतिहास है, यह एक मां, एक पत्नी, एक बहू और एक भारतीय नारी के त्याग की सच्ची कहानी है। सांसद श्री भगत ने कहा कि मैंने सोनिया गांधी जी की किताब Belonging: A Journey of Love को  पढ़ा है। और मैं दिल से कहता हूँ - किताब बहुत बढ़िया है।

मैं आप सब लोगों से, खासकर युवाओं से अपील करता हूँ कि आप इस किताब को जरूर पढ़ें। इस किताब को पढ़कर आपको पता चलेगा कि सोनिया जी कौन हैं। यह किताब कोई राजनीतिक किताब नहीं है। यह प्रेम की किताब है। यह त्याग की किताब है। यह परिवार की किताब है। यह भारत के प्रति समर्पण की किताब है।

एक इटली के छोटे से गांव की लड़की, जो 19 साल की उम्र में कैम्ब्रिज में पढ़ने जाती है, वहां उसे राजीव गांधी जी से प्रेम हो जाता है। वो लड़की भारत आती है। एक अलग देश, अलग भाषा, अलग खाना, अलग कपड़ा, अलग संस्कृति - सब कुछ नया। लेकिन वो लड़की हार नहीं मानती। वो हिंदी सीखती है, साड़ी पहनती है, भारतीय खाना बनाना सीखती है, भारतीय बहू बन जाती है। यही तो असली बिलॉन्गिंग है। यही तो असली अपनापन है।

इस किताब में सोनिया जी ने अपने जीवन के सबसे दुखद पलों को भी लिखा है। संजय गांधी जी की मृत्यु, इंदिरा गांधी जी की हत्या, राजीव गांधी जी की हत्या - एक औरत ने इतने दुख झेले, फिर भी टूटी नहीं। अपने परिवार को संभाला, अपने बच्चों को संभाला, और देश को संभाला।

सबसे बड़ी बात - 2004 में जब कांग्रेस जीती, जब सोनिया जी को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला, तो उन्होंने प्रधानमंत्री पद को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा - मुझे पद नहीं चाहिए, मुझे देश की सेवा चाहिए। ऐसा त्याग दुनिया में कहां मिलेगा? आज के जमाने में लोग एक छोटी कुर्सी के लिए लड़ते हैं, और सोनिया जी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी को छोड़ दिया। यही तो उनकी महानता है।

मैं सोनिया गांधी जी को इस किताब के लिए दिल से बधाई देता हूँ। उन्होंने अपनी सच्ची कहानी देश के सामने रखी। सांसद ने कहा- मैं कांग्रेस के हर कार्यकर्ता से, हर नेता से, हर युवा से, हर महिला से अपील करता हूँ - इस किताब को खरीदिए, पढ़िये।कांग्रेस का मतलब क्या है। कांग्रेस का मतलब त्याग है, कांग्रेस का मतलब बलिदान है, कांग्रेस का मतलब भारत की सेवा है।

विज्ञापन