Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

जमशेदपुर को स्वच्छता पुरस्कार मिलने से गौरवान्वित है पूरा झारखंड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमशेदपुर को स्वच्छता पुरस्कार मिलने से गौरवान्वित है पूरा झारखंड
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर/ रांची। देशभर में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में झारखंड के जमशेदपुर को स्वच्छता में एक बार फिर पहचान मिली है। जिससे पूरा झारखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है। साथ ही अन्य शहरों को भी स्वच्छ करने की तैयारी जोरों से चल रही है। विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में जमशेदपुर को सम्मानित किया गया है। 

झारखंड में स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली, निरंतर प्रयासों और नागरिक सहभागिता के दम पर जमशेदपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम रखी है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर ने स्वच्छता के अपने शानदार सफर को जारी रखते हुए झारखंड का मान बढ़ाया है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित 

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में 4,752 नगरीय निकायों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड के जमशेदपुर को सम्मान मिला है। आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जमशेदपुर को सम्मानित किया है। सम्मान प्राप्त करने के लिए आयोजित समारोह में जमशेदपुर का प्रतिनिधित्व सुनील कुमार, प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, सूरज कुमार, निदेशक, रवऊअ, योगेंद्र प्रसाद, नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) तथा टाटा स्टील यूआईएसएल के जनरल मैनेजर रविंद्र कुमार सिंह ने किया। 

शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण 

ग्रीन सिटी क्लीन सीटी स्टील सीटी के नाम के पहचान बनाने वाला जमशेदपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी निरंतर उपलब्धियों और प्रभावी नगर प्रबंधन व्यवस्था के माध्यम से झारखंड का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि जमशेदपुर की स्वच्छता संस्कृति, संस्थागत प्रतिबद्धता, आधुनिक तकनीक, मजबूत निगरानी व्यवस्था और शहरवासियों की सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। 

शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, आधुनिक अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), जैविक कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण, केंद्रों और जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

विज्ञापन