- बस्ती : 5100 दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा मां का धाम
- भक्तिमय हुआ श्रृंगीनारी मंदिर परिसर
एबीएन सेंट्रल डेस्क परसरामपुर (बस्ती)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को मां शांता देवी मंदिर श्रृंगीनारी धाम 5100 दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपोत्सव के आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के प्रकाश से आलोकित हो गया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरिद्वार मिश्र एवं भाजपा नेता के नेतृत्व में आयोजित दीपोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दीपों की जगमगाहट और भक्तिमय वातावरण ने धाम की छटा को और भी अलौकिक बना दिया।
इस अवसर पर संजय उपाध्याय, जनार्दन तिवारी, राजू मिश्र, राहुल मिश्र, भोले, शिवकेशरी, हाकिम तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी उर्फ बीहड़, अवधेश तिवारी, रामलोचन तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, उदय नारायण, गुरुदत्त तिवारी, वंशराज, गयाप्रसाद वर्मा, रामजनम वर्मा, शेषराम यादव, रामजनक यादव, जिला जीत वर्मा, रामकरन वर्मा, रामजीत पाण्डेय, धर्मेंद्र मिश्र, पंकज मिश्रा, गुड्डू मिश्र, रामसंजीवन मिश्र,सरदार सिंह,दुखरन वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।