Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

हस हमारी भारतीय परंपरा है, बहस से क्यों भाग रही है भाजपा : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हस हमारी भारतीय परंपरा है, बहस से क्यों भाग रही है भाजपा : सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • हस हमारी भारतीय परंपरा है, बहस से क्यों भाग रही है भाजपा : सुखदेव भगत
  • वोट चोरी पर आम लोग भी महसूस कर रहे हैं कि उनके संवैधानिक अधिकारों का हो रहा है हनन, वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर आगे रखेंगे बात
  • प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी के आवास के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते कांग्रेसके राष्ट्रीय नेता सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी ने आज दीपावली के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को अपने आवास में आमंत्रण किया था। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता सह लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत भी शामिल हुए ।मौके  सुखदेव भगत ने सबसे पहले सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कहा कि दीपावली खुशी का मौसम है, त्यौहार का मौसम है।उन्होंने कहा कि आज एक अनौपचारिक बैठक थी, त्यौहार का मौसम है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बहस को लेकर BJP पर बड़ा हमला बोला।सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने जो बहस के लिए कहा है, तो ये बातें... BJP को क्या भारतीय परंपरा में विश्वास नहीं है?

 हम लोग तो प्राचीन काल में भी करते थे, चाहे वो धर्म का हो या फिर हमारे राज्य-राज्य संबंधी बातें हो, तो बातें आनी चाहिए। अमेरिका का भी उठा के देख लें, वहां भी अगर इस तरह की बातें चलती हैं।उन्होंने कहा कि बहस से भागना भारतीय परंपरा नहीं है। प्राचीन काल से ही भारत में शास्त्रार्थ और बहस की परंपरा रही है। लोकतंत्र में बहस ही सबसे बड़ी ताकत है।

सांसद ने वोट चोरी के मुद्दे पर चलाए गए कार्यक्रम की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि वोट चोरी की जो बातें हैं और इतना सफल जो कार्यक्रम रहा है, और कार्यक्रम में केवल पार्टी से हटके मैं चाहूंगा कि पार्टी के तो लोग थे ही थे, लेकिन आम लोग भी इस चीज को महसूस कर रहे हैं कि कैसे वोट की चोरी की जा रही है, कि उनका संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है।उन्होंने कहा कि अब यह मुद्दा सिर्फ कांग्रेस पार्टी का नहीं रह गया है। 

आम जनता भी समझ रही है कि उसका वोट, उसका संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। यही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता है। सांसद ने कहा कि जो भी हमारे सीनियर लीडर हैं, जो हमारे आदर्श रहे हैं, उनका जो निर्देश होगा, उसके बाद वे ज्यादा बेहतर तरीके से इन बातों को जनता के समक्ष रख पाएंगे।

विज्ञापन