Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

बैतूल (पाढर) के भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन यादव ने किया संत रामपाल जी महाराज के सार्वजनिक भवनों का लोकार्पण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बैतूल (पाढर) के भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन यादव ने किया संत रामपाल जी महाराज के सार्वजनिक भवनों का लोकार्पण
विज्ञापन

संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत बने चारों सामुदायिक भवन, चौपाल व आंगनवाड़ी भवन का हुआ भव्य लोकार्पण 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (बैतूल)। बैतूल जिले की ग्राम पंचायत बांसपनी व ग्राम पंचायत सिल्लौट के गांवों में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत विभिन्न सामाजिक कार्य पूर्ण किए गए। 

इनमें ग्राम पंचायत बांसपनी के ग्राम उमरवानी में ग्रामवासियों की मीटिंग हेतु 15़25 फीट का भव्य सार्वजनिक टीन शेड (चौपाल),ग्राम ठानी में भी ग्रामवासियों की मीटिंग हेतु 15़25 फीट का भव्य सार्वजनिक टीन शेड (चौपाल) शामिल है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सिल्लौट के ग्राम झिरनाढाणा में सार्वजनिक मीटिंग हेतु 16़27 का पक्का सार्वजनिक भवन निर्माण करवाकर प्रदान किया गया जिसमें 2 पंखे व संपूर्ण लाइट फिटिंग करवाकर दी गयी। 

वहीं ग्राम रावणबाड़ी में बच्चों की पढ़ाई हेतु 26़22 फीट का पक्का आंगनवाड़ी भवन निर्माण भी पंखे व संपूर्ण लाइट फिटिंग सहित करवाकर सौंपा गया। उपरोक्त चारों निर्माण कार्यों का लोकार्पण बैतूल (पाढर) मंडल अध्यक्ष नंदन यादव ने ग्राम वासियों व सरपंच की उपस्थिति में किया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व बूथ प्रभारी भीमराव वामनकर, ग्राम पंचायत बांसपानी से सरपंच सोनू उइके, उप सरपंच टीकाराम यादव, ग्राम पंचायत सिल्लौट से सरपंच मोंटू उइके, सचिव रामकिशोर झरबडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन