राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष, राहुल गांधी ने भेजा शुभकामना पत्र
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के लिए यह गर्व का क्षण है। उनके जन्मदिवस पर देश के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अनेक नेताओं ने उन्हें व्यक्तिगत पत्र भेजकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
पत्र में ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि तथा दीर्घायु की कामना करता हूं। यह अवसर आपके जीवन में नयी प्रेरणा, नयी ऊर्जा और नये उत्साह का संचार करे तथा आप विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देते रहें।
मुझे विश्वास है कि आप युवा शक्ति की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे और विकसित भारत के सामूहिक लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगे। संसद के विधायी कार्यों में आपका सक्रिय योगदान लोकतंत्र को और सशक्त करेगा।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के एक साथ बधाई संदेश भेजे जाने को लोहरदगा के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे जिले के कांग्रेस कार्यकतार्ओं और आम जनता में काफी हर्ष है।