- विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं ठप, इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
एबीएन सेंट्रल डेस्क (विजयवाड़ा)। चक्रवात अर्नब के आंध्र तट के करीब पहुंचने के साथ ही विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
बुधवार, 28 अक्टूबर को विजयवाड़ा से संचालित होने वाली इंडिगो (IndiGo) की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा, एयर इंडिया की दिल्ली-विजयवाड़ा और Fly91 की हैदराबाद उड़ानों को भी रद्द किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान के लैंडफॉल के दौरान 115 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी बारिश की आशंका है। प्रशासन व एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस अवश्य जांच लें।