Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

सिलीगुड़ी : भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ भाभी-ननद गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सिलीगुड़ी : भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ भाभी-ननद गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (सिलीगुड़ी)। सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के विश्वास कॉलोनी में पुलिस ने शनिवार को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्ते में भाभी-ननद बतायी जा रही हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 283 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विश्वास कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास स्थित एक मकान में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद माटीगाड़ा पुलिस ने इलाके में निगरानी शुरू की और शनिवार को संबंधित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान 283 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रेहाना बेगम (30) और मल्लिका खातून (30) के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों पुराना लोहा और कबाड़ के कारोबार की आड़ में मादक पदार्थों का धंधा चला रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रविवार को दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा।

विज्ञापन