एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज संसद भवन, नई दिल्ली में कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समितिकी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सांसद अनुराग ठाकुर ने किया।
बैठक का मुख्य कार्य वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के दौरान जांच के लिए विषयों के चयन पर जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति दी।इस महत्वपूर्ण बैठक में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने सुझाव देते हुए कहा कि 2026-27 के कार्यकाल के लिए जो विषय चुने जा रहे हैं, उनमें झारखंड जैसे खनिज प्रधान राज्यों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाये।
उन्होंने आग्रह किया कि कोयला खदानों में सुरक्षा मानकों की जांच, इस्पात उद्योगों में आत्मनिर्भर भारत के तहत उत्पादन बढ़ाने, खनन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास और पर्यावरण संरक्षणजैसे विषयों को जांच सूची में प्राथमिकता दी जाये।