Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कल का जनसैलाब देख भाजपा लगा रही बेबुनियाद आरोप : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कल का जनसैलाब देख भाजपा लगा रही बेबुनियाद आरोप : सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • कल के जनसैलाब से भाजपा के पैरों तले खिसकी जमीन, इसलिए लगा रही है बेबुनियाद आरोप : सांसद सुखदेव भगत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने राहुल गांधी पर महिला पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी की सोची-समझी साजिश बताया है। 

सांसद भगत ने कहा देखिए कल के जनसैलाब को देखकर भारतीय जनता पार्टी के पैरों तले जमीन खिसक गई है। और इस प्रकार के वो बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। वोट चोरी, SIR जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का पूरा राजनीतिक जीवन महिलाओं के सम्मान और पत्रकारों की स्वतंत्रता के लिए समर्पित रहा है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग और धक्का-मुक्की के बीच हुई किसी घटना को गलत तरीके से पेश करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा प्रेस की आजादी का सम्मान किया है और अगर किसी पत्रकार को असुविधा हुई है तो उसका हमें खेद है, लेकिन इसे राहुल गांधी जी द्वारा जानबूझकर किया गया कृत्य बताना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट परिसर के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कर दिए जाएं, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। INDIA गठबंधन का आंदोलन वोट के अधिकार और लोकतंत्र बचाने के लिए है, और भाजपा चाहे जितने आरोप लगा ले, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

विज्ञापन