शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ नई दिल्ली। लोकसभा सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के नई दिल्ली स्थित आवास पर आज श्री धार्मिक लीला समिति, लाल किला के पदाधिकारीगण ने शिष्टाचार भेंट की।
समिति के पदाधिकारियों ने सांसद को 10 दिवसीय ऐतिहासिक लाल किला दशहरा उत्सव एवं रामलीला मंचन में आमंत्रित किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने सांसद सुखदेव भगत को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। समिति ने बताया कि वर्ष 1923 से लगातार आयोजित हो रहाहै जो 100 वर्ष से अधिक हो गया है।
सांसद श्री भगत ने आमंत्रण के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों पर आधारित यह रामलीला हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और ऐसे पवित्र मंच से जुड़ना सौभाग्य की बात होती है। पिछले वर्ष भी सांसद सुखदेव भगत रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।