Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 243
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कोरोना : 24 घंटे में मिले 3.37 लाख नये संक्रमित, 488 मौतें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोरोना : 24 घंटे में मिले 3.37 लाख नये संक्रमित, 488 मौतें
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना वायरस इन दिनों अपनी पीक पर है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नए मामले 3 लाख से भी ज्यादा सामने आ रहे हैं। वहीं देश में एक बार फिर से कोरोना ने स्पीड पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में 3.37 लाख केस सामने आए हैं। लगातार ये तीसरा दिन है, जब कोरोना के देश में तीन लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 21 लाख हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 488 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। अब तक देश में कोरोना से 4,88,884 लोगों की मौत हो गई। देश में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र टॉप पर है। महाराष्ट्र में कोरोना के 48,270 केस सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में (48,049 केस), केरल में (41,668 केस), तमिलनाडु में 29,870 केस, गुजरात में 21,225 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन