Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

मुंबई : 20 मंजिला इमारत में लगी आग, दो की मौत, छह बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुंबई : 20 मंजिला इमारत में लगी आग, दो की मौत, छह बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई में शनिवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग 20 मंजिला कमला बिल्डिंग नामक इमारत में लगी। इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत की सूचना है। वहीं छह बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि छह लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी, जिन्हें पास के अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग की 13 गाड़ियों की मदद से इसे काबू किया जा सका। हालांकि, इमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास पांच एंबुलेंस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,133