- राहुल गांधी के आह्वान पर लोकतंत्र बचाने को सड़कों पर उतरेगा विपक्ष
- 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट पर मार्च, CJI को सौंपेंगे ज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोहरदगा के सांसद सह छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि कल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी के आह्वान पर लोकतंत्र बचाने को सड़कों पर उतरेगा विपक्ष, सुप्रीम कोर्ट तक करेगा मार्च और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को सौंपेगा ज्ञापन। श्री भगत ने कहा है कि कल दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरे युवाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसा भारत नहीं चाहते जहाँ शांतिपूर्ण विरोध करने वालों को दबाया जाए।
कल सोमवार 12 अक्टूबर को भारतीय नागरिक के तौर पर पार्टी, जाति, समुदाय और राज्य की दीवारों से ऊपर उठकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया जाएगा। इस मार्च में देश के युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और संविधान में आस्था रखने वाले सभी लोगों से शामिल होने की अपील की।
मार्च के बाद देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें तीन मुख्य मांगें रखी गई हैं ।वोट चोरी बंद हो,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगे,मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।