Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

एनयूजे - आई राष्ट्रीय परिषद की दो दिनी बैठक अयोध्या में संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एनयूजे - आई राष्ट्रीय परिषद की दो दिनी बैठक अयोध्या में संपन्न
विज्ञापन
  • एनयूजे - आई राष्ट्रीय परिषद की दो दिनी बैठक अयोध्या में संपन्न
  • लोकतंत्र को बचाने में पत्रकारों की महती भूमिका : भूपेन्द्र चौधरी
  • जनता में आज भी विश्वसनीय स्तंभ मीडिया ही है : सुरेश शर्मा
  • नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और जद एस अध्यक्ष ओंकार सिंह शामिल हुए

एबीएन सेंट्रल डेस्क (एनयूजे-आई, अयोध्या/नई दिल्ली)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक अयोध्या के हनुमान बाग आश्रम में संपन्न हुई। देश के 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में सहभागिता की। पत्रकारों को सबसे अधिक रोजगार देने वाले प्रिंट मीडिया के प्रति उदारता बरतने, लोकतंत्र में मीडिया आज की अपनी भूमिका की समीक्षा करे, वेज बोर्ड का गठन, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, मीडिया आयोग व मीडिया काउंसिल बनाने सहित पत्रकार हित के अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। 

बैठक का शुभारंभ यूपी सरकार में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कहा लोकतंत्र को बचाने में पत्रकारों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता की तुलना में राजनीति उतनी विश्वसनीय नहीं है। उन्होंने योगी सरकार के कामकाज का विस्तार से ब्योरा प्रस्तुत किया। एनयूजे-आई अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि आज भी जनता में सबसे विश्वसनीय स्तंभ मीडिया को ही माना जाता है। 

जद एस के प्रदेश अध्यक्ष औंकार सिंह ने समाजवाद और पत्रकारिता का तालमेल बताते हुए जागरूक किया। नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने मीडिया की समाज को जागरूक करने की भूमिका की सराहना करते हुए अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किए कार्यों से यहां के कालाक्लप को विस्तार से रखा। आभार महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने माना।

एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अपने भाषण की शुरूआत में कहा कि आज भी यह कहा जा सकता है कि मीडिया ही वास्तव में लोकतंत्र का रक्षक है। वह समाज को जागरूक करता है और सरकार को राह दिखाता है। 

सच से अवगत कराता है। उसकी समाज में आज भी सबसे अधिक विश्वसनीयता है। वहीं उन्होंने जोड़ा कि  इतनी विश्वसनीयता राजनीति की नहीं है। उन्होंने कहा कि  प्रिंट मीडिया की  पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डिजिटल व सोशल मीडिया के प्रभाव से समय-समय पर पत्रकारिता प्रभावित होती रही है। ऐसे में प्रिंट मीडिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी अधिक बढ़ी है। इसके बाद मंत्री चौधरी ने यूपी की विकास का गाथा का सिलसिलेवार वर्णन करना शुरू किया। 

भूपेंद्र चौधरी ने राम मंदिर आंदोलन और निर्माण की बात करते हुए कहा कि 500 वर्षों के कड़े संघर्ष और आंदोलन के बाद आस्था का प्रतीक भव्य राम मंदिर निर्माण हुआ है।  जिसमें पत्रकारों के सहयोग ने जन आंदोलन का काम किया है, और मीडिया ने इसे सफलता के अंतिम सोपान तक पहुंचाया। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश के विकास का बिन्दुवार उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई हिडन एजेंडा नहीं है। 

हमने चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार काशी में विश्वनाथ बाबा विंध्यवासिनी देवी का कॉरिडोर, अयोध्या मे भव्य श्रीराम मंदिर और मथुरा का पर्यटन के रूप में विकास देश के प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगीरथ प्रयास हैं। अयोध्या, काशी, मथुरा और विंध्याचल में लाखो  लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इसका धार्मिक अनुष्ठान के साथ आर्थिक विकास में भी बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा योगी सरकार पत्रकारों के लिए हित के लिए समुचित काम कर रही है। 

जो बातें यहां रखी गई हैं उनके लिए वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे। देश के अन्य राज्यों में मिल रही पेंशन याने कि सम्मान निधि प्रदेश में देने के लिए सीएम से भी आग्रह करेंगे। एनयूजे अध्यक्ष ने यूपी युनिट के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश में मिल रही बीस हजार की श्रद्धानिधि की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने विभाग की गतिविधियों की जानकारी भी देश भर से आए पत्रकारों के सामने रखी।

एनयूजे अध्यक्ष सुरेश शर्मा इस अवसर पर बताया कि देश के 24 राज्यों में संगठन का काम चल रहा है। आयोजन में 22 राज्यों के 200 के आसपास प्रतिनिधि आए हैं। सुदूर करेल, तमिलनाडु और दक्षिण के अन्य राज्यों आंध्रा और तेलंगाना सहित हिमाचल, पंजाब-हरियाणा, दिल्ली पूर्वोत्तर के बिहार, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम के राज्यों में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों का प्रतिनिधित्व हुआ है। 

सुरेश शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में से मीडिया ही ऐसा एकमात्र स्तंभ है जिसकी सबसे अधिक विश्वसनीयता है। क्योंकि उसको जन मान्यता है। प्रिंट मीडिया आज भी जनसरोकार की पत्रकारिता करता है। जबकि इलेक्ट्रानिक मीडिया में जब से मुर्गे लड़ाने का काम शुरू किया है उसने समूचे मीडिया की साख को प्रभावित किया है। डिजिटल मीडिया में जब तक तथ्य, सत्य और कथ्य सही रहेगा उसका विश्वास बना रहेगा। 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को पत्रकारिता के साथ टैग करने से मीडिया की साख प्रभावित हुई है। यह एक योजना के तहत ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि हनुमान रूपी पत्रकारिता के उच्च मानदंडों के लिए एनयूजे-आई जामवंत की भूमिका का निर्वहन करेगी। जब अन्य संगठन विवाद में उलझे में हमने खुद का पत्रकार हितों की रक्षा के लिए केन्द्रीत किया हुआ है। हम अपने काम के प्रति समर्पित भाव से प्रयास करेंगे।

एनयेजू आई महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी चूंकि बैठक के आयोजक की भूमिका में थे इसलिए उन्होंने आभार व्यक्त करते समय कहा कि एनयूजे-आई पत्रकारों की दिशा और दशा को बदलने का काम करेगी।

नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि अयोध्या काे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने के सपने को साकार किया है। इसे पर्यटन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी का हव बना दिया है। विकसित उत्तर प्रदेश के विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने राम मंदिर बनाने में पत्रकारों एवं समाज के दिशा देने में अहम भूमिका निभाने पर भी चर्चा की।

इसके बाद बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पत्रकारों के हित संरक्षण के लिए कई प्रस्ताव स्वीकार किए गए। विस्तृत चर्चा और सुझावों के बाद स्वीकार किए गए प्रस्तावों में पूर्व में पारित प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की गई।

कर्मचारियों का वेतन आयोग गठित कर दिया गया जबकि पत्रकारों की वेज बोर्ड की मांग अभी लंबित है। उसे जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया। मीडिया आयोग बनाकर कर जल्द प्रेस काउंसिल के स्थान पर मीडिया काउंसिल बनाने की मांग को दोहराया गया। बैठक में इस बात पर रोष प्रकट किया गया कि प्रिंट मीडिया के प्रति विज्ञापन नीति में भेदभाव पूर्ण रवैया अपना जाता है। जबकि पत्रकारों को आज भी सबसे अधिक रोजगार वहीं से मिलता है।

आज के संदर्भ में लोकतंत्र में मीडिया अपना किस प्रकार का रोल निभा रहा है इसकी समीक्षा वह खुद करे। आत्मावलोकन करे कि हम आने वाली पत्रकारिता को किस प्रकार का वातावरण देना चाहता है। लोकतंत्र केवल राजनीति के भरोसे नहीं छाेड़ा जा सकता है। हम अपनी भूमिका का निर्धारण करें और लोकतंत्र के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इस प्रकार का आव्हान किया गया।

बैठक में राज्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं और संगठन की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। केन्द्रीय संगठन से इस पर साथ देने का आग्रह किया। अयोध्या के डीएम शशांक त्रिपाठी ने आयोजन में आकर अयोध्या के विकास और श्रीराम मंदिर की व्यवस्थाओं और जिले के कार्यों की जानकारी दी। डीएम त्रिपाठी ने आयोजन के लिए जिस प्रकार सहयोग दिया और दर्शन को सुगम बनाने में सहयोग दिया उसका भी उल्लेख किया। 

उन्होंने जिले में विकास कार्यों में पत्रकाराें की भूमिका की सराहना की और कहा कि आप के माध्यम से हमें वह बातें मालूम चलती है जो आमतौर पर सुनाई नहीं देती। देश भर में अयोध्या की रचनात्मक जानकारी रखने का उन्होंने आग्रह किया। इस आयोजन में सबसे अधिक योगदान हनुमान बाग के महंत श्री जगदीश दास जी महाराज का रहा। एनयूजे पदाधिकारियों ने उनका आभार माना।

समापन में वरिष्ठ साथी और पूर्व अध्यक्ष अशोक मलिक ने कहा कि हम परस्पर सहयोग और विश्वास के साथ इसी प्रकार आगे बढ़ते रहे। पत्रकारिता को रचनात्मक सहयोग देने में एनयूजे आई की भूमिका सबसे बेहतर है।

 एनयूजे आई उपाध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी, कविता राज और बड़े प्रभाकर, सचिव अदीप सोनी और भवानी जोशी संगठन सचिव पुरुषोत्तम नागरौनी, राजीव शुक्ला सहित प्रदेश के प्रमुख नेताओं सर्वश्री सर्वेश कुमार सिंह यूपी, रवींद्र वाजपेयी मध्यप्रदेश, राकेश प्रवीर बिहार, कैलाश नायक उड़ीसा, हरजिंदर सिंह लाल पंजाब, दीपक वशिष्ठ चंडीगढ़, बलदेव शर्मा झारखंड, टी. अनिल कुमार तेलंगाना, संभाद्री कृष्णा आंध्रा, श्याम मारू राजस्थान, बीरबल शर्मा और बलबीर ठाकुर हिमाचल, बलजीत सिंह हरियाणा, कवीन्द्र सिंह दिल्ली सहित अन्य प्रमुख साथियों ने समय-समय पर अपने रखे।

विज्ञापन