Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

महाराष्ट्र सरकार स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा में किए गए अनावश्यक बदलाव को सुधारे : देवेंद्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
महाराष्ट्र सरकार स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा में किए गए अनावश्यक बदलाव को सुधारे : देवेंद्र नाथ महतो
विज्ञापन
  • महाराष्ट्र सरकार स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा में किए गए अनावश्यक बदलाव को सुधारे : देवेंद्र नाथ महतो
  • बोरीवली, मुंबई में प्रवासी संवाद कार्यक्रम संपन्न

एबीएन सेंट्रल डेस्क (मुंबई)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में झारखंडवासी परिवर्तन संघ के तत्वावधान में झारखंडी प्रवासियों के बीच प्रवासी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज शनिवार को कार्यक्रम में प्रवासी श्रमिकों के रोजगार, प्रतिस्पर्धा एवं विभिन्न समस्याओं पर सामूहिक चर्चा-परिचर्चा की गई।

कार्यक्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रवासी झारखंडी भाइयों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व अनुभवों को साझा किया।

श्री महतो ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार यहां पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में किए गए अनावश्यक बदलाव को सुधारे। महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा बिरसा मुंडा अपने प्रज्वलित मशाल व तीर-धनुष के साथ पहचाने जाते हैं। 

उनके ऐतिहासिक एवं पारंपरिक स्वरूप में बदलाव उचित नहीं है। सरकार को उनकी प्रतिमा में उनके वास्तविक स्वरूप और ऐतिहासिक पहचान का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए। हमारे झारखंड से हजारों किलोमीटर दूर यहां प्रदेश में भी झारखंडी एकता व आपसी भाईचारा मजबूत है। 

प्रवासी झारखंडी अपनी मेहनत, प्रतिभा और सांस्कृतिक पहचान के माध्यम से देश की आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान लगातार दे रहे हैं। आयोजक संघ के अध्यक्ष अरविंद आर्या ने बताया कि मुंबई महानगर में झारखंडी संस्कृति विद्यमान है। प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

बताते चलें कि पश्चिमी बोरीवली स्थित वीर सावरकर उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आयोजक समिति द्वारा देवेंद्र नाथ महतो को दिशुम वीर बाबू की उपाधि से सम्मानित करते हुए उनकी तस्वीर सप्रेम भेंट किया गया।

आज के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व सांसद गोपाल सेठी, उमाशंकर मोदी, मनोज कुमार, सुधाकर पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन