Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन की बैठक, वोट चोरी और राष्ट्रपति से मुलाकात पर मंथन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन की बैठक, वोट चोरी और राष्ट्रपति से मुलाकात पर मंथन
विज्ञापन
  • सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन की बैठक
  • वोट चोरी और राष्ट्रपति से मुलाकात पर मंथन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज पुरानी संसद के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन के सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में वोट चोरी, SIR में गड़बड़ी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रात 8 बजे होने वाली मुलाकात की पूरी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रपति महोदया को संयुक्त ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।

बैठक के दौरान कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत आपस में गुप्तगू करते हुए। इस दौरान सांसद सुखदेव भगत ने प्रियंका गांधी जी को छत्तीसगढ़ के अपने हालिया दौरे की पूरी रिपोर्ट विस्तार से बताई। बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ से हजारों आदिवासी परिवार बेघर हो गए हैं, फसलें बर्बाद हो गई हैं, लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ  खानापूर्ति कर रही है। 

बोधघाट बांध से आदिवासियों पर संकटबोधघाट बांध परियोजना बनने से 50 से अधिक आदिवासी गांवों की हजारों एकड़ पुश्तैनी जमीन डूब क्षेत्र में आ जाएगी। हजारों आदिवासियों को अपनी जमीन, घर और जंगल से बेदखल होना पड़ेगा। बिना ग्रामसभा की सहमति के सर्वे किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी जी ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि बस्तर के आदिवासियों की आवाज को जननायक श्री राहुल गांधी जीतक पहुंचाया जाएगा और इसे राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के साथ-साथ आदिवासियों की जमीन छीनना भी भाजपा के आदिवासी विरोधी चेहरे को उजागर करता है।

विज्ञापन