Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

पुरानी संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक INDIA गठबंधन का हल्लाबोल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पुरानी संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक INDIA गठबंधन का हल्लाबोल
विज्ञापन
  • पुरानी संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक INDIA गठबंधन का हल्लाबोल
  • वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारों से गूंजी दिल्ली
  • इस प्रदर्शन में सांसद सुखदेव भगत भी हुए शामिल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज पुरानी संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में INDIA गठबंधन के सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के उपरांत गठबंधन के सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर सेंट्रल हॉल से राष्ट्रपति भवन तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए मार्च निकाला।

इस प्रदर्शन में लोहरदगा सांसद सह छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस प्रभारी श्री सुखदेव भगत भी शामिल हुए। वोट चोरी बंद करो, SIR वापस लो, CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और वोट चोर-गद्दी छोड़ के गगनभेदी नारों के साथ सैकड़ों सांसद राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

विज्ञापन