Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत का दंतेवाड़ा दौरा : पहले माता दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत का दंतेवाड़ा दौरा : पहले माता दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

फिर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- संविधान बचाना है तो सड़क से संसद तक लड़ना होगा 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत आज बस्तर संभाग के सबसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। अपने प्रवास की शुरुआत उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी श्री श्री 1008 मां दंतेश्वरी के दर्शन से की।

मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा, मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद समस्त छत्तीसगढ़वासियों पर सदैव बना रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

दर्शन के उपरांत श्री भगत दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ काला दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी लगाकर मौजूद थे। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद श्री भगत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र की मर्यादाओं को कुचला जा रहा है। वोट चोरी हो रही है, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। 

भाजपा सरकार आदिवासियों की जल-जंगल-जमीन छीनना चाहती है, चाहे वो बोधघाट/बंदघाट परियोजना हो या बस्तर की बाढ़ में राहत के नाम पर खानापूर्ति। कांग्रेस का संकल्प स्पष्ट है- वोट की रक्षा होगी, संविधान की रक्षा होगी और इसके लिए हमारा संघर्ष सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगा। दंतेवाड़ा का कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया और बूथ स्तर पर संविधान बचाओ अभियान को घर-घर तक ले जाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ठरवक के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन