Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

पीएम की जनसेवा को लोगों ने सराहा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम की जनसेवा को लोगों ने सराहा
विज्ञापन

किसी ने बताया विष्णु का अवतार तो किसी ने मेहमाननवाजी को सराहा; पीएम मोदी की तारीफ में क्या बोले दुनिया के नेता? 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के बुधवार यानी 7 अक्टूबर को 25 साल पूरे हुए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे फैसले लिये, कई ऐसी योजनाएं शुरू कीं, जिनसे आम आदमी की जिंदगी बदल गयी। इस दौरान दुनिया भर के नेताओं ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने की उपलब्धि के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। 

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी को बधाई दी है और लिखा, कई वर्षों से आपने भारतीय समाज और देश के विकास के लिए खुद को समर्पित किया है और 2001 से मुख्यमंत्री के रूप में लंबे समय तक बेहतरीन राजनीतिक नेतृत्व दिखाया है। भारत के विकास को आगे बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में देश का मान बढ़ाने में आपकी उपलब्धियों के लिए मैं आपके प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करती हूं। 

उन्होंने कहा, इसके अलावा, इस साल जुलाई में भारत की अपनी यात्रा के दौरान मुझे बहुत अच्छी मेहमाननवाजी मिली, जिसके लिए मैं एक बार फिर अपना हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। भारत के खान-पान और संगीत का अनुभव करते हुए मुझे प्रधानमंत्री मोदी के साथ जापान-भारत विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने के उपायों पर ठोस बातचीत करने का मौका मिला, जिससे मेरी यह यात्रा बेहद सफल रही। 

जापान की पीएम ने कहा, अगले साल जापान और भारत के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की 75वीं वर्षगांठ है। फ्री एंड ओपन इंडो पेसिफिक (एफओआईपी) के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जापान और भारत प्रधानमंत्री मोदी के साथ और भी करीबी सहयोग के जरिये अपनी साझेदारी को और मजबूत करेंगे। 

सरकार के प्रमुख के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 25 साल पूरे होने के अवसर पर, मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देना चाहती हूं। वहीं, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने भी पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन