Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कांकेर में गरजे छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कांकेर में गरजे छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत
विज्ञापन

बोले- मोदी सरकार वोट चोरी से बनी है, ज्ञानेश कुमार के संरक्षण में हो रहा लोकतंत्र का चीरहरण... 

वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी ने कहा- जनता जाग चुकी है, अब वोट चोरों को नहीं छोड़ेगी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सह लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान कांकेर में आयोजित विशाल वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में शामिल हुए। वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित इस मार्च में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 

इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी सुखदेव भगत ने केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि साथियों, ये लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं है, ये लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। आज देश में जो सरकार बैठी है, वो जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि वोट चोरी से बनी हुई सरकार है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मोदी जी के संरक्षण में जिस प्रकार संवैधानिक संस्थाओं को दीमक की तरह खोखला किया जा रहा है, वो पूरे देश ने देखा है। कल दिल्ली में हमने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला, आज हम कांकेर की धरती से हुंकार भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्हूरियत वो तर्जे हुकूमत है कि इसमें इंसानों को गिना जाता है, तौला नहीं जाता। लेकिन भाजपा की सरकार इंसानों को तौल रही है, वोट काट रही है। 

लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। जनता ये जान चुकी है कि वोट कैसे चोरी हो रहा है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था और हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी। हम जिले में करेंगे, ब्लॉक में करेंगे, गांव-गांव तक जायेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट की निगरानी करें और एक-एक वोट की रक्षा करें, क्योंकि वोट की ताकत ही लोकतंत्र में सर्वोपरि है। 

इस विशाल मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव सहित सैकड़ों विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन