- रायपुर एयरपोर्ट पर प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं के जोश ने जीता दिल
- छत्तीसगढ़ आगमन पर उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोहरदगा सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का आज छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर विमानतल के बाहर भव्य स्वागत किया गया।
रात करीब 10:00 बजे जैसे ही श्री भगत विमानतल से बाहर निकले, बड़ी संख्या में उपस्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस झंडों, नारेबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह, जोश और आत्मीयता देखते ही बन रहा था।
मौके पर श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ आगमन पर विमानतल के बाहर बड़ी संख्या में उपस्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह, जोश और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया, वह हृदय को छू गया। आप सभी के इस अपार स्नेह, विश्वास और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
गौरतलब है कि श्री भगत दिल्ली में INDIA गठबंधन के "सेव डेमोक्रेसी मार्च" में भाग लेने के बाद आज रात रायपुर पहुंचे हैं। वे कल से अपने 3दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे, जहां वे "वोट बचाओ-देश बचाओ" अभियान और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे।